ब्राइडल नथ डिजाइन
नथ एक ऐसा गहना है, जो ना केवल शृंगार बल्कि सुहाग की भी निशानी मानी जाती है।
सुहागन के पांच चिन्हों में नथिया का काफी मह्त्व होता है।
आज भी कई लड़कियां अपनी माँ, नानी या फिर दादी के पुराने गहनों को पहनना पसंद करती हैं।
मार्केट में भी अब कई तरह के डिजाइन मौजूद हैं।
वैसे कुछ लड़कियों ने अपने नाक में पियर्सिंग नहीं करायी होती है है इनके लिए मार्केट में अलग नथ आते हैं।
कुंदन से लेकर मोती तक नथिया स्टाइल आपके ड्रेस के मुताबिक आप चूज कर सकती हैं।
यहां तक कि बॉलीवुड की हसीनाओं ने भी अपने खास दिनों पर नथिया जरूर कैरी किया है।
दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, यामी गौतम समेत कई अभिनेत्रियों ने दुल्हन के शृंगार को नथ के साथ पूरा किया।
देश के हर राज्य में आपको नथ के अलग डिजाइन देखने को मिलते हैं।
मनोरंजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए newsindia.tv पर आएं