ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत अपने भाई की तरह ही बेहद स्टाइलिश हैं, जब उन्होंने अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए 19 किलो वजन घटाया था तब इस बात को लेकर मीडिया में काफी चर्चा हुई थी। इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
क्रिकेटर दीपक चाहर और राहुल चाहर की बहन मालती चाहर पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं। अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं के जरिए सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लेती हैं। उन्होंने ड्वेन ब्रावो के साथ पॉपुलर सॉन्ग 'रन द वर्ल्ड' में परफॉर्म किया था। वो अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
विराट कोहली और उनकी बड़ी बहन भावना कोहली
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी बड़ी बहन भावना कोहली के बीच स्पेशल बॉन्डिंग है। भावना ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के हंसराज मॉडल स्कूल और दौलत राम कॉलेज से की है, भावना की शादी संजय ढींगरा से हुई है और महक और आयुष नाम के उनके 2 बच्चे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 21 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह की मुंहबोली बहन हैं। खबरों की मानें तो युवी ने ही रोहित और रितिका को एक दूसरे से इंट्रोड्यूस कराया था। रितिका सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 2.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
श्रेयस अय्यर की छोटी बहन श्रेष्ठा अय्यर
क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की छोटी बहन श्रेष्ठा अय्यर अपने भाई की तरह मजाकिया नेचर की हैं। वो पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज फैंस को काफी पसंद आते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 41 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Leave Comments