फाइल फोटो
नई दिल्ली: टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) समेत 11 खिलाड़ियों को इस साल मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पहलवान रवि दहिया, बॉक्सर लवलीना बोरगोहांई (Lovlina Borgohain), फुटबॉलर सुनील छेत्री (Sunil Chhetri), क्रिकेटर मिताली राज (Mitali Raj) और हॉकी खिलाड़ी पी. श्रीजेश का नाम भी लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा शूटर अवनी लकड़ा और पांच अन्य पैरा-एथलीट्स का नाम भी खेल रत्न के लिए बनी सूची में रखा गया है।
नेशनल अवॉर्ड्स कमेटी ने इस साल 35 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे हैं। ये एक रिकॉर्ड है। इससे पहले खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए इतने खिलाड़ियों के नाम कभी नहीं भेजे गए थे। टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा और क्रिकेटर शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।
Olympic champion Neeraj Chopra and silver medal-winning wrestler Ravi Dahiya among 11 athletes picked for Khel Ratna award for year 2021
— Press Trust of India (@PTI_News) October 27, 2021
Boxer Lovlina Borgohain, footballer Sunil Chhetri, cricketer Mithali Raj, hockey player P Sreejesh also picked for Khel Ratna
— Press Trust of India (@PTI_News) October 27, 2021
खिलाड़ी खेल
नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स
रवि दहिया कुश्ती
पीआर श्रीजेश हॉकी
लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाजी
सुनील छेत्री फुटबॉल
मिताली राज क्रिकेट
प्रमोद भगत बैडमिंटन
सुमित अंतिल एथलेटिक्स
अवनि लेखारा निशानेबाज
कृष्णा नगर बैडमिंटन
मनीष नरवाल निशानेबाज
खिलाड़ी खेल
शिखर धवन क्रिकेट
अरपिंदर सिंह एथलेटिक्स
सिमरनजीत कौर मुक्केबाजी
भवानी देवी तलवारबाजी
मोनिका हॉकी
वंदना कटारिया हॉकी
अभिषेक वर्मा निशानेबाज
संदीप नरवाल कबड्डी
अंकिता रैना टेनिस
दीपक पुनिया कुश्ती
भाविना पटेल टेबल टेनिस
योगेश कथुनिया डिस्कस थ्रो
निषाद कुमार ऊंची कूद
प्रवीण कुमार ऊंची कूद
शरद कुमार ऊंची कूद
सुहास एलवाई पैरा बैडमिंटन
सिंहराज अधाना निशानेबाज
हरविंदर सिंह तीरंदाजी
Leave Comments