फोटो- सोशल मीडिया
New Delhi: फ्लाइट की यात्रा करने का बहुत लोगो को शोक होता है, वहीं कुछ लोग इसमें यात्रा करने से डरते है। वैसे तो ये जल्दी और सुविधा के साथ एक से दूसरी जगह पहुंचा देता है लेकिन ये काफी बोरिंग भी है। जहां बस और ट्रेन में बैठकर लोग बाहर का नजारा देखते है और मन बहला लेते है, तो वहीं प्लेन में सिर्फ बादल ही दिखाई देते हैं।
बादलों की वजह से लोग चुपचाप से ट्रेवल करते रहते हैं। अब ऐसे में जरा आप सोचिये कि अगर आपको आठ घंटे की फ्लाइट अकेले तय करनी पड़े तो क्या होगा, ऊपर से प्लेन में तो आप फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर सकते है। जी हां ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है।
दरअसल डर्बी के रहने वाले काई फोरसिथ के साथ ऐसा ही एक वीयर्ड इंसिडेंट हुआ। लंदन से ऑर्लैंडो के लिए उड़ान भरने वाले ब्रिटिश एयरलाइन्स से काई ने अकेले सिर्फ क्रू मेम्बर्स के साथ उड़ान भरी। आठ घंटे के इस सफर में काई अकेले पैसेंजर थे। पढ़ाई कर रहे काई को अंदाजा भी नहीं था कि वो ये सफर अकेले तय करेंगे। पूरे प्लेन में उनके अलावा कोई और पैसेन्जर नहीं था।
अपने इस एक्सपीरियंस को काई ने अपने टिकटोक अकाउंट पर शेयर किया जहां से ये वायरल हो गया। काई ने बताया कि 10 जनवरी को वो अपने घर से अमेरिका, जहां वो पढ़ता है के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन प्लेन के अंदर खुद को अकेला पाकर वो शॉक में चला गया। केबिन क्रू से पता चला कि वो फ्लाइट का इकलौता पैसेंजर है। पहले तो उसे अजीब लगा लेकिन उसके बाद काई ने खुद को कंफर्टेबल कर लिया।
काई ने बताया कि इस सफर के दौरान केबिन क्रू ने उसे कई फैसिलिटी दी। उसे अनलिमिटेड फ्री का खाना मिला। इसके अलावा उसने सीट को बेड में बदल कर आराम से सोने का फैसला किया। काई के मुताबिक़, ये अब तक का सबसे आरामदायक हवाई सफर था। उसके वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं। कई लोगों ने काई से जलन की बात भी लिखी एक शख्स ने उसे खुशकिस्मत बताया। हालांकि, काई का कहना है कि वो आगे अकेले सफर नहीं करना पसंद करेगा। ये थोड़ा बोरिंग भी था।
Leave Comments