Akhilesh Yadav exclusive on News India
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी की सरकारें किसानों का दमन कर रही हैं, वो दिन दूर नहीं, जब इन्हें पूरा समाज मिलकर सत्ता से भगाएगा। न्यूज इंडिया के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार, बंगाल की तरह अब यूपी में भी जनता इन्हें हार का स्वाद चटाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आम लोगों पर अत्याचार कर रही है। किसानों को कानूनों की आड़ में रौंदा जा रहा है। उनकी जमीनें छीनी जा रही है। विरोध प्रदर्शन करने वालों को मारा जा रहा है।
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद मौके पर जाने की कोशिश कर रहे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लखनऊ में ही रोक लिया गया। जिसके बाद से वो लगातार सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग आम लोगों की सुनते ही नहीं। उन्होंने मांग की है कि किसानों को उनका हक दिया जाए। किसानों की आय बढ़ाई जाए। लोगों की हत्याएं न की जाएं। कानून व्यवस्था बेहतर की जाए। कोई बीजेपी सरकार से मांग ही क्या रहा है, लेकिन बीजेपी की सरकार नई नई योजनाओं के माध्यम से, कानूनों के माध्यम से गरीबों का, किसानों का शोषण कर रही है। विरोध प्रदर्शन करने वालों का दमन कर रही है।
लखीमपुर खीरी कांड को लेकर अखिलेश यादव ने खोला मोर्चा। न्यूज़ इंडिया से अखिलेश यादव ने खास बातचीत में सरकार पर बोला हमला#LakimpuriKheri @yadavakhilesh
@Pashupati2207
@sarfaraazsaifi @samajwadiparty pic.twitter.com/DarG4bTNMy
— News India 24x7 (@newsindia24x7_) October 5, 2021
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी (BJP) की सभी सरकारों को अब जाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसान नाराज हैं। वो हमारा पेट भरते हैं। किसान हमारी अर्थव्यवस्था को बचाते हैं, उसे मजबूत करते हैं। वो भी अब अड़ गए हैं। उन्होंने ठान लिया है कि वो सरकार को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों ने ठान लिया है कि आने वाले समय में जितने भी जगहों पर चुनाव होंगे, किसान उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंके। अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार ने सबसे ज्यादा नोटिस योगी सरकार को दी। लखनऊ में पुलिस ने नौकरी करने वाले की जान ले ली थी। गोरखपुर में व्यवसाई की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। अपराध चरम पर है और सरकार उसमें शामिल है। ये गलत हो रहा है और अब जनता से ठान लिया है कि बीजेपी को सत्ता से बाहर करना ही है।
Leave Comments