नई संसद के निर्माण स्थल पर PM नरेंद्र मोदी.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के अपने व्यस्त दौरे से लौटने के बाद अचानक सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में बन रही नई संसद के निर्माण स्थल पर पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी के वहां पहुंचने के बाद माहौल एक नई ऊर्जा से भर गया। पीएम मोदी ने पूरे निर्माण स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे कामगारों से हालचाल पूछा। जब पीएम मोदी ने मजदूरों से पूछा कि काम समय पर पूरा हो जाएगा, तो सभी ने जवाब दिया कि ऐसा ही होगा। निर्माण स्थल के उबड़-खाबड़ रास्तों पर बड़ी सहजता के साथ चलते हुए पीएम मोदी ने अधिकारियों से लोकसभा और राज्यसभा की जगहों के बारे जानकारी ली।
ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाक पीएम के झूठ की उड़ीं धज्जियां
पीएम नरेंद्र मोदी ने नई संसद के निर्माण के लिए तैयार किए गए नक्शों को भी देखा। आधी-अधूरी तैयार सीढ़ियों और फिसलन भरे रास्तों पर गुजरते हुए पीएम मोदी ने निर्माण से जुड़ी हर गतिविधि का बारीकी से मुआयना किया। प्रधानमंत्री ने काम में लगे लोगों से कहा कि इतना बड़ा पवित्र काम आपके हाथों से हो रहा है। पीएम मोदी ने काम रहे लोगों से उनकी सुविधाओं के बारे में कुछ और जानकारी भी ली।
राष्ट्र सेवा में समर्पित, अनवरत, अविराम...
अमेरिका यात्रा से लौटने के तुरंत बाद पीएम श्री @narendramodi फिर से राष्ट्र सेवा में जुट गए।
26 सितंबर की रात उन्होंने नए संसद के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण कर्मियों को प्रोत्साहित किया। pic.twitter.com/2VsvuvMmlW
— BJP (@BJP4India) September 27, 2021
पीएम मोदी की निगाह हर काम पर गई। एक जगह पर उन्होंने नींव की गहराई के बारे में जानकारी ली। उसके बाद प्रधानमंत्री निर्माण कार्य में लगे लोगों से कहा कि आप लोगों का काम देखने के लिए आया हूं। इसके बाद पीएम मोदी ने कुछ लोगों से हाथ भी मिलाया। इसके बाद जोश में आए लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
Leave Comments