नई दिल्ली: बुधवार सुबह 10.00 बजे न्यूज़ इंडिया चैनल की भव्य लॉन्चिंग की गई। चैनल की लॉन्चिंग केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। इस मौके पर देश भर में न्यूज़ इंडिया चैनल को देखा गया। जिसके लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की गई थी।
न्यूज़ इंडिया चैनल की लॉन्चिंग के दौरान लाखों लोग इस बात के गवाह बने। कई प्रशंसकों ने देश के अलग अलग हिस्सों से न्यूज़ इंडिया की लॉन्चिंग की तस्वीरें हमारे पास भेजीं।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया की शानदार लॉन्चिंग की। इस दौरान केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के राज्यमंत्री डॉ. लोगनाथन मुरुगन, और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी फिल्म सिटी में न्यूज़ इंडिया के दफ़्तर में मौजूद रहे। ओमेगा टीवी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन बी.एस. तोमर ने तीनों मंत्रियों का स्वागत किया और ये भरोसा दिलाया कि न्यूज़ इंडिया राष्ट्र की आवाज़ बनेगा।
Leave Comments