फोटो- सौजन्य ट्विटर
नई दिल्ली: आज 11 अक्टूबर को नवरात्रि का छठा दिन है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में ये नौ दिन बेहद खास माने जाते हैं। मां कात्यायनी ने महिषासुर नामक असुर का वध किया था। जिस कारण मां कात्यायनी को दानवों, असुरों और पापियों का नाश करने वाली देवी कहा जाता है। मां आदिशक्ति ने महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया था तब उनका नाम कात्यायनी रखा गया था।
मां कात्यायनी देवी का रूप बहुत आकर्षक है। इनका शरीर सोने की तरह चमकीला है। मां की चार भुजाएं हैं और मां की सवारी सिंह है। मां कात्यायनी के एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में कमल का फूल शोभायमान है। साथ ही मां दूसरे हाथों में वरमुद्रा और अभयमुद्रा लिए हुए हैं। मां कात्यायनी को शहद या शहद से बनी चीजें और पान का भोग लगाया जाता है। इस दिन मां को पीले रंग से सजाना शुभ माना जाता है।
पीएम मोदी नवरात्र के दिनों में रोज देवी की स्तुति अपने ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। आज मां कात्यायनी का दिन है। ऐसे में पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "मैं माँ कात्यायनी को नमन करता हूँ। उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे और वे हमारे समाज में भाईचारे और करुणा की भावना को आगे बढ़ाएं।"
I bow to Maa Katyayani. May her blessings remain upon us and may they further the spirit of brotherhood and compassion in our society. pic.twitter.com/5G8UFKfrUJ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2021
आज मां कात्यायनी पापियों का नाश करती हैं और अपने भक्तों के सारे विघ्न हर लेती हैं। मां की पूजा करने से मन को शांति प्राप्त होती है।
Leave Comments