केजरीवाल का तंज, कांग्रेस-भाजपा केवल CM बदलते हैं.
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने तंज किया है। आप ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि ‘हम राजनीति बदलते हैं। बीजेपी-कांग्रेस मुख्यमंत्री।‘
आप के नेता राघव चड्ढा ने भी ट्विट करके कहा, ‘कांग्रेस की भीतरी कलह देखिए,पंजाब कह रहा है,खतम!बाय-बाय! टाटा! गुडबाय!’ कांग्रेस को पंजाब के लोगों की कोई परवाह नहीं है। पंजाब के लोग कांग्रेस की एक अस्थिर लालची सरकार नहीं चाहते।
हम राजनीति बदलते हैं,
BJP - Congress, मुख्यमंत्री! pic.twitter.com/nkmIwBDg5g
— AAP (@AamAadmiParty) September 18, 2021
उल्लेखनीय है कि राजभवन ने भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। कैप्टन ने राजभवन जाकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ‘मेरा फैसला आज सुबह हो गया था। मैंने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष से बातचीत कर ली थी और उन्हें बता दिया था कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं।‘
कैप्टन ने कहा कि ‘मेरे ऊपर संदेह है कि मैं सरकार नहीं चला पा रहा हूं। जिसे जानकर मैं खुद को अपमानित महसूस कर रहा हूं। अगर सबकुछ दिल्ली से ही होगा, तो मैं मुख्यमंत्री नहीं बना रह सकता।‘
कैप्टन ने कहा कि ‘मैं अभी कांग्रेस पार्टी में ही हूं। मैं अपने लोगों से बात करूंगा और फिर आगे के बारे में फैसला लिया जाएगा। भविष्य में क्या कदम उठाया जाएगा, उस पर फैसला बाद में करेंगे।‘ उन्होंने अपने साथियों, समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ’मैं 52 साल से राजनीति में हूं और साढ़े 9 साल तक मुख्यमंत्री रहा हूं। मैं आगे का फैसला अपने लोगों से बात करके लूंगा। फिलहाल मैं कांग्रेस में ही हूं।‘
Leave Comments