टीकाकरण के बावजूद पिर बढ़ रहा है कोरोना,पिछले 24 घंटों में आए 30,570 नए मामले
नई दिल्ली: भारत में कोरोना के आंकड़े फिर से तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। बीते 24 घंटों में भारत में 30 हजार से ज्यादा कोविड के मामले सामने आए हैं। ये आकड़ें 15 सितंबर के मुकाबले 12.5 फीसदी ज्यादा हैं। रिकवरी रेट बढ़ने से एक्टिव केस की संख्या घट गई है। बीते कुछ दिनों में टीकाकरण की रफ्तार में भी तेजी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,570 नए केस दर्ज किए गए हैं। 5 राज्यों से कोरोना के 84.95% नए मामले सामने आए हैं।
देश में अब भी सबसे ज्यादा केस केरल से आए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 57.84 प्रतिशत केस हैं। केरल में 17,681 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 3783 नए केस सामने आए हैं। तमिलनाडु में 1,658 और आंध्र प्रदेश में 1,445 केस दर्ज किए गए हैं। देश में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस घटकर 3,42,923 रह गए हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
????? ?????https://t.co/53j4qOlf1D pic.twitter.com/xI02nKmFiK
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) September 16, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए उनके अनुसार अब तक भारत में 76.57 करोड़ लोगें को टीका लग चुका है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 30570 नए मामले सामने आए हैं। अब भारत में कुल एक्टिव केस 3,42,923 रह गए हैं। खुशी की बात ये है की अब भारत की रिकवरी रेट अब 97.54 प्रतिशत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 38,803 रिकवरी हुई है, जिसके साथ अब तक भारत में कुल 3,25,60,474 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। भारत को साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 3 प्रतिशत से भी कम रह गई है।
Leave Comments