साभार - ट्वीटर
नई दिल्ली: दुनिया में कई तरह के जानवर होते हैं कुछ जानवर अपने लुक तो कुछ अपने कलर की वजह से लोगों को पसंद आते हैं। दुनिया के हर जानवर की अपनी एक नस्ल और विशेषताएं होती हैं। आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे जानवर के बारे में बताने वाले है जिसकी स्माइल दुनिया में सबसे प्यारी है। एक ऐसा जानवर जिसकी एक मुस्कुराहट लोगों को अपना दीवाना बना देती है। ये दुनिया का एकमात्र ऐसा जानवर है जो हमेशा खुश रहता है।
हमेशा मुस्कुराता है ये जानवर
इस जानवर का नाम है क्वॉका (Quokka) है और ये पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दलदली इलाकों में पाया जाता है। ये जानवर देखने में बहुत ही क्यूट नज़र आता है। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि क्वॉका (Quokka) इतना खुश कैसे रहता है?
Also Read: भूलकर भी एक थाली में खाना ना खाएं पति-पत्नी, वरना होगा ये नुकसान
आपको बता दें कि ये जानवर हमेशा मुस्कुराता नहीं है बल्कि इसके चेहरे की बनावट ही ऐसी है कि सबको क्वॉका (Quokka) मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है। इसकी एक झलक देखने पर सभी को यही लगता है कि वह हंस रहा है लेकिन ऐसा नहीं होता। बता दें कि क्वॉका, मार्सुपियल्स की कैटागिरी में आता है, मार्सुपियल्स कैटेगिरी में वे जानवर आते हैं जो अपने बच्चों को कंगारू की तरह अपने पाउच में रखते हैं।
कंगारू की तरह होते हैं जीव
क्वॉका (Quokka) जीव कंगारू की प्रकृति का होता है। हालांकि इसका आकार बिल्ली के बराबर होता है। ऐसा कहा जाता है कि ये जानवर मस्ती से लोगों के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाते हैं। ये जानवर अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के रॉटनेस्ट द्वीप पर ये जानवर बहुत अधिक संख्या में पाये जाते हैं। साल 2020 में वन विभाग के अधिकारी परवीन कासवान ने इन खूबसूरत जीवों की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में क्वॉका काफी क्यूट नज़र आ रहे थे। एक तस्वीर ये जीव पत्ते के साथ खेल रहा था तो वहीं एक तस्वीर में बेबी क्वॉका अपनी माँ की जेब से निकलकर पत्ते खाते हुए दिखाई दे रहा था।
Meet ‘Quokkas’. The world’s #happiest #animal. Aren’t they !! PC Suzana Paravac. pic.twitter.com/NSWPfKnvBg
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) September 2, 2020
वायरल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Viral News in Hindi
Leave Comments