नमस्कार News India के Live Blog में आपका स्वागत है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को आज जन जातीय गौरव दिवस ( janjatiya gaurav diwas)के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां पर बिरसा मुंडा की जयंती पर 'जनजातीय गौरव दिवस' महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी रानी कमलापति (Rani Kamlapati) रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम कुल मिलाकर 3 घंटे 55 मिनट भोपाल में रहेंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मुरादाबाद में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी और कांग्रेस पदाधिकारी के साथ प्रतिज्ञा सम्मेलन लक्ष्य – 2022 में राष्ट्रीय महासचिवों को संबोधित करेंगी। काशी विश्वनाथ धाम के इशान कोण में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। वहीं अखिलेश यादव लखनऊ स्थित अपने पार्टी हेड क्वार्टर में 12.00 बजे दोपहर को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। हरियाणा के बहुत सारे शहरों में पेट्रोल पंप सुबह 6 बजे से लेकर 16 नवंबर को सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा आपको देश दुनिया की और भी ताजातरीन खबरों से अपडेट करेंगे। तब तक बने रहिए newsindia.tv पर।
आज का भारत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए रिकॉर्ड Investment तो कर ही रहा है, ये भी सुनिश्चित कर रहा है कि प्रोजेक्ट्स में देरी ना हो, किसी तरह की बाधा ना आए। हाल में शुरू हुआ, पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान, इसी संकल्प की सिद्धि में देश की मदद करेगा: PM
आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के रूप में देश का पहला ISO सर्टिफाइड, देश का पहला पीपीपी मॉडल आधारित रेलवे स्टेशन देश को समर्पित किया गया है। जो सुविधाएं कभी एयरपोर्ट में मिला करती थीं, वो आज रेलवे स्टेशन में मिल रही हैं: PM
भारत कैसे बदल रहा है, सपने कैसे सच हो सकते हैं, ये देखना हो तो आज इसका एक उत्तम उदाहरण भारतीय रेलवे भी बन रही है। 6-7 साल पहले तक, जिसका भी पाला भारतीय रेल से पड़ता था, तो वो भारतीय रेल को ही कोसते हुए ज्यादा नजर आता था: PM
स्टेशन पर भीड़-भाड़, गंदगी, ट्रेन के इंतज़ार में घंटों की टेंशन, स्टेशन पर बैठने-खाने-पीने की असुविधा, ट्रेन के भीतर गंदगी, सुरक्षा की चिंता, दुर्घटना का डर, ये सबकुछ एक साथ दिमाग में चलता रहता था: PM
लोगों ने स्थितियों के बदलने की उम्मीदें तक छोड़ दी थीं। लेकिन जब देश ईमानदारी से संकल्पों की सिद्धि के लिए जुटता है, तो सुधार आता है, परिवर्तन होता है, ये हम बीते सालों से निरंतर देख रहे हैं: PM
भोपाल के इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का सिर्फ कायाकल्प ही नहीं हुआ है, बल्कि गिन्नौरगढ़ की रानी, कमलापति जी का इससे नाम जुड़ने से इसका महत्व भी और बढ़ गया है। गोंडवाना के गौरव से आज भारतीय रेल का गौरव भी जुड़ गया है: PM
अभी हाल में पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। जनजातीय समाज से आने वाले साथी जब राष्ट्रपति भवन पहुंचे तो दुनिया हैरान रह गई। आदिवासी और ग्रामीण समाज में काम करने वाले ये देश के असली हीरे हैं: PM
देश का जनजातीय क्षेत्र, संसाधनों के रूप में, संपदा के मामले में हमेशा समृद्ध रहा है। लेकिन जो पहले सरकार में रहे, वो इन क्षेत्रों के दोहन की नीति पर चले। हम इन क्षेत्रों के सामर्थ्य के सही इस्तेमाल की नीति पर चल रहे हैं: PM
आज चाहे गरीबों के घर हों, शौचालय हों, मुफ्त बिजली और गैस कनेक्शन हों, स्कूल हो, सड़क हो, मुफ्त इलाज हो, ये सबकुछ जिस गति से देश के बाकी हिस्से में हो रहा है, उसी गति से आदिवासी क्षेत्रों में भी हो रहा है: PM
आज जब हम राष्ट्रीय मंचों से, राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के योगदान की चर्चा करते हैं, तो कुछ लोगों को हैरानी होती है। ऐसे लोगों को विश्वास ही नहीं होता कि जनजातीय समाज का भारत की संस्कृति को मजबूत करने में कितना बड़ा योगदान रहा है: PM
इसकी वजह ये है कि जनजातीय समाज के योगदान के बारे में या तो देश को बताया ही नहीं गया और अगर बताया भी गया तो बहुत ही सीमित दायरे में जानकारी दी गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आज़ादी के बाद दशकों तक जिन्होंने देश में सरकार चलाई, उन्होंने अपनी स्वार्थ भरी राजनीति को ही प्राथमिकता दी: PM
‘पद्म विभूषण’ बाबासाहेब पुरंदरे जी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन को, उनके इतिहास को सामान्य जन तक पहुंचाने में जो योगदान दिया है, वो अमूल्य है। यहां की सरकार ने उन्हें कालिदास पुरस्कार भी दिया था: PM
छत्रपति शिवाजी महाराज के जिन आदर्शों को बाबासाहेब पुरंदरे जी ने देश के सामने रखा, वो आदर्श हमें निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे। मैं बाबासाहेब पुरंदरे जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं: PM
प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।
Madhya Pradesh: PM Narendra Modi pays floral tribute to tribal freedom fighter #BirsaMunda and greets people at Janjatiya Gaurav Diwas Mahasammelan in Bhopal. pic.twitter.com/QKCiAfTzdA
— ANI (@ANI) November 15, 2021
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जनजातीय वर्ग के भगवान बिरसा मुंडा की जंयती पर आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहां पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां जंबूरी मैदान में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
Madhya Pradesh: Prime Minister Narendra Modi walks through exhibitions in Bhopal. He will inaugurate the redeveloped Rani Kamlapati Railway Station today. pic.twitter.com/hrYBRV8SKo
— ANI (@ANI) November 15, 2021
इस बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य नेता करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका बेहतर होते ही मुरादाबाद में फिर से बैठक करेंगी।
कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार, प्रियंका मुरादाबाद में निर्धारित पदाधिकारियों की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी क्योंकि वह वायरल बुखार से पीड़ित हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सोमवार को मुरादाबाद का निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया है।
वाराणसी में सीएम योगी ने मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की आपको बता दें कि ये मूर्ति काशी से लगभग 100 साल पहले चोरी हो गई थी बाद में पीएम मोदी के प्रयासों से ये कनाडा से वापस लाई गई।
पीएम मोदी ने रांची में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का सोमवार को ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस दौरान रांची में आयोजित समारोह में केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाइन लोकार्पण किया
पीएम मोदी ने इसके पहले भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया है, वे स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। देश के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। देश के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2021
यहां पर मंच और पंडाल में हर तरफ आदिवासी संस्कृति की झलक दिख रही है। पीएम का स्वागत आदिवासी परंपरा में किया जाएगा। उन्हें तीर-कमान और पगड़ी भेंट की जाएगी।
पीएम मोदी के आगमन से पहले ही राजाभोज एयरपोर्ट से जंबूरी मैदान और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक करीब 30 किलोमीटर की सड़कों के दोनों तरफ आकर्षक ट्राइबल पेंटिंग्स की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पूरा भोपाल सज-धजकर तैयार है। पीएम मोदी यहां पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जन जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे।
Leave Comments