फोटो- सौजन्य ट्विटर
नई दिल्ली: आज किशोर दा की पुण्यतिथि है। किशोर दा की एक अलग ही पहचान है। किशोर दा ने अपने हुनर से एक अलग शख्सियत बना ली है। बता दें कि किशोर दा की पुण्यतिथि पर उन्हें सभी नमन कर रहे हैं। आज मध्यप्रदेश के मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें नमन करते हुए लिखा, "अपनी अनूठी आवाज और विशिष्ट अभिनय शैली से लोगों के हृदय में अलग स्थान बना लेने वाले हमारे खण्डवा के लाल, मध्यप्रदेश के रत्न, महान गायक एवं अभिनेता स्व. किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। जिंदगी के सफर में... कोरा कागज था ये मन मेरा... जिंदगी एक सफर है सुहाना... जैसे असंख्य गीतों और अभिनय के साथ-साथ अपनी जिंदादिली के लिए आप सर्वदा याद आयेंगे। किशोर कुमार जी को प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।"
अपनी अनूठी आवाज और विशिष्ट अभिनय शैली से लोगों के हृदय में अलग स्थान बना लेने वाले हमारे खण्डवा के लाल, मध्यप्रदेश के रत्न, महान गायक एवं अभिनेता स्व. किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि! #KishoreKumar pic.twitter.com/EYqXQmJdh2
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 13, 2021
बता दें कि किशोर दा का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था और उनका अंतिम संस्कार भी उनकी जन्म स्थली पर ही किया गया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर आम से लेकर खास तक हर व्यक्ति उन्हें नमन कर रहा है।
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "मध्य प्रदेश की माटी के लाल, भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्वगायक, श्रेष्ठ हरफनमौला अभिनेता, किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।"
मध्य प्रदेश की माटी के लाल, भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्वगायक, श्रेष्ठ हरफनमौला अभिनेता, किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/56mve0BdxU
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 13, 2021
नेता प्रतिपक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्विट किया है। उन्होंने लिखा, "मध्यप्रदेश के खंडवा के लाल , प्रदेश का गौरव , विशिष्ट अभिनय शैली के धनी , महान गायक व अभिनेता स्व. किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।"
मध्यप्रदेश के खंडवा के लाल , प्रदेश का गौरव , विशिष्ट अभिनय शैली के धनी , महान गायक व अभिनेता स्व. किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 13, 2021
बता दें कि आज किशोर दा की पुण्यतिथि पर उनके जन्मस्थल खंडवा में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उनके गाये गीत गाए जा रहे हैं।
Leave Comments