फोटो- सौजन्य ट्विटर
नई दिल्ली: आज किशोर दा की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। किशोर दा की जिंदगी में कई विवाद भी रहे। किशोर दा फिल्मी दुनिया में अपने कार्य को लेकर जाने जाते थे। किशोर कुमार ने 70-80 के दशक में लगभग सभी बड़े कलाकारों को अपनी आवाज़ दी है। किशोर मस्तमौला इंसान थे। वो अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे।
किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता थी। लेकिन शादी के 8 साल बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी तलाक ले लिया। जिसके बाद उन्होंने 1960 में मधुबाला से शादी कर की। हालांकि गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद 35 साल की उम्र में मधुबाला का देहांत हो गया था। मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में योगिता बाली आईं और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन महज दो साल बाद योगिता से भी उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद किशोर कुमार ने साल 1980 में खुद से 20 साल छोटी लीना से शादी कर ली।
यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि विशेष: किशोर दा की पुण्यतिथी पर मध्यप्रदेश के नेताओं ने उन्हें किया याद
बता दें कि योगिता ने किशोर कुमार से तलाक लेने के बाद मिथुन चक्रवती से शादी कर ली थी। योगिता अभिनेत्री रह चुकी हैं। योगिता के 4 बच्चे हैं।
Leave Comments