शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी 17700 और सेंसेक्स 59000 से ऊपर.
नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर मजबूत आर्थिक संकेतों के कारण भारत के शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 59,000 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 17,700 से ऊपर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी तेजी है। निफ्टी के बैंक, आटो, मेटल, रियल्टी सेक्टरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। निफ्टी के सभी सेक्टरों में तेजी देखी जा रही है। बंबई स्टॉक एकसचेंज के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी तेजी है।
अप्रैल-जुलाई में FDI 112% बढ़ा
इससे पहले वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) दोगुने से अधिक बढ़कर 20.42 अरब डॉलर हो गया। 2021-22 के पहले चार महीनों के दौरान कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह बढ़कर 27.37 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 16.92 अरब डॉलर था। मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, "2021-22 के पहले चार महीनों में एफडीआई में 112 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एक साल पहले की समान अवधि में FDI केवल 9.61 अरब डॉलर था।"
जबकि एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास अनुमानों में कटौती कर दिया है। जिसका मुख्य कारण COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण आर्थिक गतिविधियों में आया व्यवधान है। बुधवार को जारी एशियाई विकास आउटलुक (एडीओ) के अपने अपडेट में एशिया में कर्ज देने वाली एजेंसी ने 2021 के लिए एशिया के विकास पूर्वानुमान को 7.3 प्रतिशत से घटाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि इसने चीन के विकास अनुमानों को 8.1 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।
Leave Comments