सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। हालांकि अब एक बार फिर से गर्मी का कहर बढ़ने लगा है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार के कई जिलों में आसमान से आग बरस रही है। इस बीच मौसम विभाग की ताजा जानकारी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव चलने की संभावना है।
विभाग ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेलसियस रहेगा। वहीं मध्यप्रदेश के भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जाएगा।
उत्तराखंड में आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहने वाला है। हालांकि कुमांऊ के कुछ इलाकों में कल देर रात आंधी तूफान और बारिश भी हुई है। राजधानी देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहेगा।
राजस्थान के जयपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आसमान में तेज धूप खिलेगी। वहीं जम्मू में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जाएगा।
Leave Comments