फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली: देश की राजधानी में इन दिनों भीषण गर्मी (summer season) का कहर देखने को मिलने रहा है। अप्रैल महीने की बात करें तो दिल्ली में अब तक 40 डिग्री से अधिक तापमान रहा है। लोग बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में इस तपती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लोग मौसम (weather) के बदलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कब वो दिन आएगा जब दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
दो दिनों तक बारिश की संभावना
दिल्ली में बारिश (rain in delhi) को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। विभाग ने बताया कि बुधवार से देश की राजधानी में दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। वहीं, इससे पहले विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने की संभावना जताई है। जिसके बाद राजधानी में पारा गिर सकता है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
अगले 24 घंटों तक 42 डिग्री तापमान
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले 24 तक दिल्ली में मौसम के साफ रहने और अधिकतम 42 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री तापमान रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही इस दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। बुधवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहने के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।
दिल्ली और आस पास के इलाकों में पिछले 72 सालों में सबसे गर्म अप्रैल का महीना रहा है। इससे पहले साल 1941 में इतनी ज्यादा गर्मी पड़ी थी। यानी कि आजादी से पहले। अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में इतनी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। लेकिन जल्दी ही गर्मी का ये कहर ठंडा पड़ने वाला है। क्योंकि बारिश की बूंदे लोगों को राहत देंगी।
बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Business News In Hindi
Leave Comments