फोटोः सोशल मीडिया
नई दिल्लीः अगर आप कोई गाड़ी (Vehicle) खरीदना चाहते हैं, तो जल्दी करें क्योंकि कुछ दिनों के बाद सपनों की कार लाना बजट पर भारी पड़ सकता है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) के ऑफिशियल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में कार, SUV और कॉमर्शियल वाहनों पर 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने वाली है।
गाड़ी खरीदने के लिए अभी लोगों को अलग-अलग शर्तो (फ्यूल, प्राइस लिमिट, रोड टैक्स ) पर अलग-अलग टैक्स देना पड़ता है लेकिन सभी तरह के टैक्स मिला कर भी 12.5% ही देय होता है। लेकिन अब दिल्ली सरकार टैक्स में और वृद्धी करने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब वाहन खरीदने पर आपको 15% तक टैक्स देना पड़ सकता है।
अगर आपके सपनो की कार मारुति सुजुकी का कोई भी मोडल है तो आपको और जल्दी करना चहिए। क्योंकि मारुति सुजुकी ने सोमवार को अपने सभी मॉडल की कीमतों में 0.9% से 1.9% के बीच तक का इजाफा पहले ही कर दिया है। कंपनी ने इसके पीछे की वजह कार बनाने में लगने वाली लागत को महंगा होना बताया है। ऐसे में अगर रोड टैक्सों में भी बढ़ोतरी होती है तो किमते अपने सपनों पर भारी पड़ सकती हैं। आपको बताते चले कि, दिल्ली सरकार ने अपने वार्षिक बजट 2022-23 में कारों के टैक्स की कीमतों से 2,000 करोड़ रूपये तक कमाने का टारगेट रखा है।
दिल्ली सरकार प्रदूषण को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। ऐसे में सरकार की कोशिश है की 2024 तक कुल व्हीकल्स की बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री को और बढ़ाया जाए। जनवरी में हुई कुल बिक्री 8% थी, जो अब बढ़कर 12.6% तक हो गई है। दिल्ली सरकार का टारगेट 2024 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री 25% तक करने का है। इसी बीच पिछले ही हफ्ते दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने स्मॉल व्हीकल्स पर एक्शन लिया। आपको बता दें कि, डिपार्टमेंट ने ऐसे 50 से ज्यादा व्हीकल्स को हटा दिया जो बस के चलने वाले रूट पर अपने व्हीकल्स चला थे साथ ही इन पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इनमें छोटी कार, ऑटो, ई-रिक्शा और टू-व्हीलर भी शामिल हैं।
Leave Comments